भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो गया है। हालांकि, उनका कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
अब उन्हें केंद्रीय मंत्री के तोर पर सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसके चलते भाजपा अब नए अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है।
भाजपा का लक्ष्य इस वर्ष दिसंबर तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करना है, जिसके लिए अब पार्टी में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। भाजपा को शीघ्र ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है।
परंतु, अब उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नतीजतन, भाजपा अब नए अध्यक्ष की तलाश में है। भाजपा का लक्ष्य इस साल दिसंबर तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करना है, जिसके लिए अब हलचल काफी तेज हो गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले जिला और राज्य इकाइयों को सशक्त करने के साथ-साथ व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जो 15 सितंबर तक चलेगा।
इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा।
1 नवंबर से 15 नवंबर तक भाजपा मंडल (स्थानीय इकाई) अध्यक्षों के लिए चुनाव कराएगी। इसके बाद 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे।
भाजपा के सूत्रों से ज्ञात हुआ है, कि मंडल और जिला अध्यक्ष चुनाव के बाद राज्य परिषद और केंद्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। इन चुनावों के बाद ही प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया आरंभ होगी।
प्रदेश अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। 1 दिसंबर से ही 50 फीसदी राज्यों में चुनाव पूरे होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये आगामी चुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।
जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद मोदी 3.0 कैबिनेट में स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक विभाग संभाल रहे हैं।