कमलनाथ ने भाजपा में जाने से किया इंकार पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नेता भाजपा में शामिल

By :Admin Published on : 19-Feb-2024
कमलनाथ

आज कांग्रेस को एक और झटका राजस्थान में लग गया है। बतादें, कि चार बार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सोमवार को भाजपा में शम्मिलित हो गए हैं। महेंद्रजीत सिंह ने राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है और वो अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में शम्मिलित हुए हैं।


कमलनाथ के भाजपा में जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में चार बार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये।


महेंद्रजीत सिंह मालवीय किन नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए  


भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, राज्य इकाई प्रमुख सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय का भाजपा में स्वागत किया। 


विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा- महेन्द्रजीत मालवीय 


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से पहले उन्होंने कहा कि विकास एक बड़ा मुद्दा है। यहां डबल इंजन की सरकार है। राज्य और देश बदल रहा है और पूरा विश्व देख रहा है। बतादें, कि पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा राजस्थान में सत्ता में आई। भाजपा ने 115 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस, जिसने 2018 से पांच साल राज्य की सत्ता चलाई, वो 70 सीटों पर ही जीत हासिल करने में सफल रही। 


कमलनाथ ने भाजपा में जाने की अफवाहों पर लगाई रोक 


उधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने खुद के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा बेटा नकुलनाथ कांग्रेसी हैं और हम कहीं नहीं जा रहे हैं।

Categories

Similar Posts