कर्नाटक चुनाव नतीजों को देखकर भाजपा विपक्षी दल उत्साहित और खुश दिखाई दे रहे हैं

By :Admin Published on : 19-May-2023
कर्नाटक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हांसिल की है। वहीं, बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इसी कड़ी में परिणामों को देखकर विपक्षी दल उत्साहित और खुश दिखाई दे रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विपक्षी एकता का केंद्र बन सकती है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुर भी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।


अगले वर्ष मतलब कि 2024 की चुनावी रणभूमि में उतरने के लिए विपक्षी दल इकट्ठे होकर भाजपा से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं। विपक्षी राजनैतिक दलों को भी यह अनुमान है, कि एकजुट होकर ही भाजपा को टक्कर दी जा सकती है। कुछ राजनैतिक दल पहले कांग्रेस को विशेष तवज्जो दिए बगैर भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने में लगे थे। परंतु, फिलहाल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम के उपरांत तस्वीर कुछ बदली हुई दिखाई पड़ रही है।


कांग्रेस आजकल काफी उत्साहित और खुश नजर आ रही है 


हिमाचल प्रदेश के उपरांत कर्नाटक के चुनाव में विजय हांसिल करने के उपरांत कांग्रेस काफी उत्साहित और जोश में दिख रही है। साथ ही, भारत की सबसे पुरानी पार्टी अब विपक्षी एकता के केंद्र में आ गई है। कर्नाटक चुनाव के परिणामों के उपरांत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से अटकलें लगाई जा रही हैं, कि 2024 में मुकाबला बीजेपी vs कांग्रेस (बीजेपी विरोधी दल भी) होगा।


ममता बनर्जी का भी रवैया बदला हुआ है 


टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बीते कई दिनों से कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रही थी। परंतु, अब उनके तेवर कुछ बदले हुए से नजर आ रहे हैं। ममता ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है, कि वह कुछ राज्यों में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेंगी। साथ ही, उन्होंने विपक्षी एकता की वकालत भी की है।


कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार : ममता बनर्जी 


ममता ने इसी सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था, कि 'अगर कांग्रेस लोकसभा की 200 सीटों पर लड़ती है, तो हम समर्थन को तैयार हैं।' उन्होंने आगे कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस मजबूत हैं, वहां उसे ही भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन कांग्रेस को भी अन्य विरोधी राजनीतिक दलों के प्रति समान रवैया अपनाना होगा।


मोदी लहर अब खत्म हुई, अब हमारी लहर आने वाली है : संजय राउत


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का कहना है, कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने पूरे देश में पार्टी के लिए एक दरवाजा खोल दिया है। परिणाम आने से पता चलता है, कि तानाशाही हार गई है। मोदी लहर अब समाप्त हो गई है। अब हमारी बारी है, देश में अब हमारी लहर आने वाली है।


महाविकास आघाड़ी भी काफी उत्साहित दिखाई दे रही है 


कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी भी उत्साहित दिखाई दे रहा है। पवार का कहना है, कि कर्नाटक के परिणामों से सभी को एक संदेश मिला है। समस्त विपक्षी पार्टियों को इस चुनाव ने एक पथ प्रदर्शित किया है। शरद पवार का यह भी कहना है, कि विभिन्न राज्यों में समान विचारधारा वाली पार्टी एक साथ मिलकर जनता को एक विकल्प दे सकती हैं।


Categories

Similar Posts