कर्नाटक: सरकार बनते ही प्रियांक खरगे ने RSS और बजरंग दल को दी चेतावनी

By :Admin Published on : 28-May-2023
कर्नाटक:

आपको बतादें कि कर्नाटक में विधान सभा चुनाव से पहले भी एवं चुनाव के पश्चात भी हिंदू संगठन कांग्रेस के निशाने पर बने रहे हैं। फिलहाल, सरकार गठित होने के उपरांत कांग्रेस में सख्ती दिख रही है। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे का कहना है, कि यदि RSS द्वारा कुछ भी असंवैधानिक कार्य किया गया, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।


कर्नाटक राज्य में सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने तेवर बिल्कुल स्पष्ट कर दिए हैं। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस बजरंग दल और आरएसएस जैसे हिंदूवादी संगठनों को लेकर बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा है, कि यदि RSS कुछ भी असंवैधानिक कार्य करता है, तो हम उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।


"RSS कुछ भी असंवैधानिक करता है तो कार्रवाई करेंगे" - प्रियांक खरगे 


कर्नाटक में चुनाव के दौरान ही जिस कांग्रेस ने हिंदू संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। अब सरकार में आने के बाद उसने साफ-साफ कह दिया है, कि अगर RSS कुछ भी असंवैधानिक करता है, तो उसके खिलाफ हम सख्त एक्शन लेंगे और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। खरगे ने कहा कि कुछ भी असंवैधानिक स्वीकार नहीं किया जाएगा चाहे मैं हूं या कोई और। वहीं इस दौरान जब खरगे से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार पर चर्चा जल्द ही शुरू होगी।


हिजाब बैन को लेकर प्रियांक खरगे ने क्या कहा है 


मीडिया से बातचीत के चलते कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक खरगे ने हिजाब बैन के मुद्दे पर भी बात कही है। खरगे का कहना है, कि विगत सरकार का कोई भी फैसला जो कर्नाटक के लोगों के अहित में है। उसकी समीक्षा की जाएगी एवं उसे खारिज कर दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियांक का यह भी कहना है, कि भाजपा ने अपनी जुबान एवं दिमाग के बीच का संपर्क खो दिया है। वह बोलने से पहले सोच-विचार नहीं करते हैं। उनको लगता है, कि वह इससे बच सकते हैं, कर्नाटक में अब ऐसा नहीं चलेगा।

Categories

Similar Posts