दिल्ली में जलभराव को लेकर केजरीवाल ने किया ट्ववीट

By :Admin Published on : 14-Jul-2023
दिल्ली


दिल्ली आजकल यमुना पूरे उफान पर है। यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के बहुत सारे हिस्सों में पानी भर गया है। बहुत सारे इलाकों के अंदर पानी घुस गया है। ITO और राजघाट में पानी भर चुका है। पानी भरने के उपरांत फिलहाल प्रशासन की लापरवाही भी दिखने लगी है। ITO में लगे बिजली के खंबों में करंट आने की वजह से कई राहगीरों को बिजली के झटके भी लगे हैं। 


बतादें, कि दिल्ली में इन दिनों यमुना पूरे उफान पर है। इस वजह से दिल्ली के ITO और समीपवर्ती के इलाकों में तीव्रता से पानी भरता जा रहा है। दिल्ली सरकार के अधिकारी यमुना के पानी को शहर में घुसने से रोकने के लिए पूरी रात काम करते रहे। इसके बावजूद भी उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वर्तमान में परिस्थितियों को बिगड़ता देख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर उतारने की मांग की है।


केजरीवाल ने जलभराव को लेकर क्या ट्वीट किया है 


उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया, इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि यमुना का पानी शहर के अंदर आने की वजह से आईटीओ और उसके आसपास बाढ़ आ चुकी है। इंजीनियर पूरी रात काम करते रहे। मैंने अब मुख्य सचिव को सेना और एनडीआरएफ की सहायता से लेने के लिए निर्देश दिया है। लेकिन इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।


शुक्रवार को 208.29 मीटर तक जलस्तर रहा है  


आज दोपहर 12 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.29 मीटर तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर से ज्यादा है। यमुना वजीराबाद से ओखला तक 22 किमी में है। केंद्रीय जल आयोग को आशंका है, कि जलस्तर 209 मीटर पहुंचने पर अधिकांश इलाके जलमग्न हो जाएंगे। यहां NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं।

Categories

Similar Posts