केंद्र सरकार ने किरेन रिजिजू और एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला

By :Admin Published on : 22-May-2023
केंद्र

मोदी कैबिनेट में पुनः परिवर्तन हुआ है। सरकार द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंप दिया है। केंद्रीय सरकार की ओर से अपने मंत्रिमंडल में पुनः परिवर्तन किया गया है।


रिजिजू के मंत्रालय विभाग में भी बदलाव     


केंद्र सरकार द्वारा आज केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के भी विभाग में फेरबदल हुआ है। रिजिजू को फिलहाल पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय का पद दिया गया है। साथ ही, सरकार द्वारा रिजिजू की जगह कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को दे दी है। मेघवाल अपने विभाग के साथ कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे।


संजय राउत ने रिजिजू पर तंज कसा 


किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय की जगह पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार दिए जाने पर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने तंज कसा है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने किरेन रिजिजू पर निशाना साधते हुए कहा है, कि केंद्र ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की सुन ली और अखिरकार सजा दे दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न्याय की जीत है।


कांग्रेस ने रिजिजू पर जमकर निशाना साधा  


कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर का कहना है, कि रिजिजू के नाकाम मंत्री होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रिजिजू ने न्यायालय का अपमान करने का कार्य किया था। कांग्रेस की तरफ से यह भी कहा गया है, कि कानून मंत्री के रूप में, रिजिजू सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली की आलोचना करने में सबसे मुखर रहे थे और इसे संविधान के विरुद्ध बताते थे।


Categories

Similar Posts