खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की पाँचों राज्यों में जीत का दावा किया

By :Admin Published on : 25-Oct-2023
खरगे



विगत कुछ दिनों पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के रवैये को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इस पर फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है, कि I.N.D.I.A गठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे को हम 5 राज्यों के चुनाव होने के पश्चात देखेंगे।


भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। हालांकि, जब से I.N.D.I.A गठबंधन बना है, तब से ही इस गठबंधन में शम्मिलित दलों की नाराजगी के समाचार सुनने को मिलते रहे हैं।


खरगे का दावा- पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार


वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया है, कि कांग्रेस समस्त पांच राज्यों में सरकार बनाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई से  वार्तालाप के दौरान खरगे ने बताया कि छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें अपना कार्य सही ढ़ंग से कर रही हैं और वहां की जनता सरकार के काम से पूर्णतय संतुष्ट है।


मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप


केंद्र सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा है, कि भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए हैं। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है। बेरोजगारी हो अथवा फिर किसानों की आमदनी दोगुनी करना हो। खरगे ने आगे कहा कि केंद्र सरकार निरंतर कर्नाटक की उपेक्षा कर रही है। कर्नाटक को कोई केंद्रीय परियोजना नहीं दी जा रही है।


अगले महीने इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं 


आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर एवं 17 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। इन समस्त राज्यों में वोटों की गिनती यानी चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं।


Categories

Similar Posts