J & K विधानसभा चुनाव को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बयान देते हुए पाकिस्तान पर भी जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 07-Aug-2023
J

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर की प्रगति और विकास हजम नहीं हो पा रहा है। बतादें, कि यहां की आवाम को भी यह समझ आ चुका है, कि उनका हित भारत के साथ है, जिन हाथों में पत्थर थे, आज उन्हीं हाथों में कंप्यूटर हैं। 


जैसा कि हम जानते हैं, कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केंद्र के निर्णय को 4 साल पूर्ण हो चुके हैं। बतादें, कि 5 अगस्त, 2019 में इसे हटाए जाने के उपरांत राज्य में शांति, विकास एवं समृद्धि बढ़ने का भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कहा कि आज जम्मू कश्मीर में भय का वातावरण नहीं है। आज लोगों के हाथों में पत्थर की जगह कंप्यूटर हैं। 


मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा 


एक न्यूज चैनेल से वार्तालाप के दौरान मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि सीमा पर घुसपैठ में काफी गिरावट देखने को मिली है और पड़ोसी को कश्मीर का विकास पच नहीं रहा है। आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, टारगेट किलिंग के लिए उन्होंने अलगाववादियों की निराशा को जिम्मेदार ठहराया है। 


J & K विधानसभा चुनाव को लेकर मनोज सिन्हा ने क्या  कहा है 


इस दौरान, मनोज सिन्हा ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है, कि जब भारत का निर्वाचन आयोग निर्धारित करेगा तो जम्मू-कश्मीर उसका पालन करेगा।  उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि 2015 की मतदाता सूची पर 2021 अथवा 2022 में चुनाव नहीं हो सकते थे। भारत का युवा देश का भविष्य तय करे, जो लोग चुनाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं वह स्वयं संसद में रहे हैं और संवैधानिक पदों पर रहे हैं। संसद के दिए गए फैसले को समझ रहे होंगे। अब निर्वाचन आयोग का दायित्व है, वह जब तय करेगा।'


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि 31 अक्टूबर, 2019 को स्टेट रिऑर्गेनाइजेशन एक्ट बिल देश की संसद में मंजूर किया गया तो गृहमंत्री ने अपने भाषण में तीन बातें कही थीं- पहला परिसीमन, दूसरा विधानसभा चुनाव और तीसरा स्टेटहुड। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव की बात करते हैं। प्रशासन निर्वाचन आयोग के फैसले का पालन करेगा। बेसब्र होने की आवश्यकता नहीं वह चुनाव भी होंगे। भारत के लिए जम्मू एंड कश्मीर काफी महत्व रखती है। 

Categories

Similar Posts