इस बार मोदी की कैबिनेट में अनुभवी और जोशीले नेतृत्व का मिश्रण

By :Admin Published on : 10-Jun-2024
इस

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अंततः 9 जून की शाम को केंद्रीय मंत्रिपरिषद का गठन हो चुका है। समकुल 71 सांसदों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इनमें से 15% प्रतिशत मंत्री गठबंधन में शम्मिलित राजनैतिक दलों में से हैं। बतादें, कि सात महिलाओं को भी मंत्री पद प्रदान किया गया है। 

अब की मंत्रिपरिषद में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व ओबीसी एससी-एसटी वर्ग को मिला है। वहीं, मुस्लिम वर्ग की बात करें तो इस वर्ग का एक भी नाम नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह सहित कुल 71 मंत्री रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं। पीएम मोदी की नवगठित मंत्रिपरिषद में एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग को ज्यादा अवसर प्रदान किया गया है। सामान्य वर्ग से मंत्री बनने वालों की तादात काफी घटी है। 

ठाकुर समाज से कितने चेहरों को मिली मोदी कैबिनेट में जगह 

नरेंद्र मोदी 3.0 में ठाकुर समाज के चार दिग्गज नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इनमें राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह और गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का नाम शुमार है। हालांकि, मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में इनकी संख्या काफी ज्यादा थी।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी से कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीते ?

जानिए सबसे कम उम्र का मंत्री बनने वाला चेहरा कौन है 

राजनीति के चाणक्य और बेहद अनुभवी व्यक्तित्वों को मोदी के मंत्रिपरिषद में शुमार किया गया है जैसे कि शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी और जीतन राम मांझी। बतादें, कि ये सब पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

वहीं अगर हम जोश की बात करें तो टीडीपी के राममोहन नायडू (36) सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं। 71 में से 33 नेताओं ने पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है। यह एक उत्तम नेतृत्व की तरफ इशारा करता है। अनुभव के साथ जोश भी अत्यंत आवश्यक है। 

चुनाव हारने वालों को भी जगह

लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू और तमिलनाडु की नीलगिरि लोकसभा सीट से चुनाव हार चुके एल मुरुगन को भी मंत्रिपरिषद में शम्मिलित किया गया है। मंत्रिपरिषद में सात महिलाओं को जगह मिली है। 

इनमें अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट मंत्री), निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री), शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री), अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री), नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री), रक्षा खड़से (राज्य मंत्री), सावित्री ठाकुर (राज्य मंत्री) का नाम शामिल है।

Categories

Similar Posts