नागपुर के एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान नितिन गड़करी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 20-Jun-2023
नागपुर

केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा है, कि वीडी सावरकर समाज सुधारक और देशभक्त थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक में स्कूली पाठ्यक्रम से सावरकर और आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को सावरकर के बारे में जाने बिना उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए। 


स्कूली पाठ्यक्रम से सावरकर को हटाने पर गडकरी ने क्या कहा है 


केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वीडी सावरकर समाज सुधारक और देशभक्त थे।


संविधान हमारे लिए गीता और कुरान की भांति है - गड़करी 


नितिन गडकरी ने भाजपा व्यापारी संवाद सम्मेलन में कहा है, कि संविधान हमारे लिए भगवद्गीता, बाइबल और कुरान की तरह है। यदि समाज को इनके सिद्धांतों के अनुसार स्वरूप देना है तो प्रत्येक वर्ग को खुश और संतुष्ट होना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है।


कांग्रेस में शामिल होने की जगह में कुँए में कूदना पसंद करूँगा - गड़करी


इससे पूर्व नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा है, कि एक बार एक नेता ने उनको कांग्रेस में शम्मिलित होने की राय दी थी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, कि वह ऐसे दल में शामिल होने की जगह कुँए में कूद कर अपनी जान देना पसंद करेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दावा किया है, कि कांग्रेस अपने 60 वर्ष के कार्यकाल जितना कार्य नहीं कर पाई भाजपा ने 9 वर्षों में उससे दोगुना कार्य करके दिखाया है।   


नितिन गड़करी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कांग्रेस के विषय में कहा है, कि यह पार्टी बनने के पश्चात बहुत बार टूटी है। अपने 60 साल के शासन के कार्यकाल में कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया। परंतु, अपने निजी फायदे के लिए उसने बहुत सारे शैक्षणिक संस्थान भी खोले। उन्होंने बताया है, कि हमें अपने भारत के लोकतंत्र के इतिहास को भूलना नहीं चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए।


नितिन गडकरी ने की आरएसएस की सराहना


नितिन गडकरी ने आरएसएस की छात्र शाखा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए कार्य करते हुए अपने शुरुआती दिनों में मूल्यों को स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी सराहना की। कांग्रेस के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस बनने के बाद से कई बार टूट चुकी है।


Categories

Similar Posts