पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लोगों को 17000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी

By :Admin Published on : 28-Feb-2024
पीएम

भारत के सभी राजनीतिक दल कुछ महीने में होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु राज्य के थूथुकुडी पहुंचे पीएम मोदी ने 17000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और DMK पर लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में हैं वह पूर्व में सरकार में थे। उनके कारण तमिलनाडु के लोगों का विकास नहीं हो पाया। उन्हें यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 

बतादें कि, पीएम मोदी ने हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है, सत्य कड़वा होता है। मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। 

यह परियोजनाएं जो मैं आज लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। आज जो यहां सत्ता में बैठे हैं वे लोग तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।

कांग्रेस को तमिलनाडु के लोगों की कोई चिंता नहीं है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि वह बातें तमिलनाडु की करते हैं, लेकिन तमिलनाडु की भलाई के लिए कदम उठाने की हिम्मत नहीं थी। आज मैं तमिलनाडु की धरती पर इस राज्य का भाग्य लिखने के लिए एक सेवक बनकर आया हूं। 

जो लोग आज राज्य की सत्ता में हैं, उन्हें अतीत में केंद्र में सरकार रहने के बावजूद तमिलों के कल्याण की कोई चिंता नहीं थी।

पीएम मोदी ने लाइटहाउस को लेकर क्या कहा है ? 

पीएम मोदी ने कहा- 'मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। यह नया भारत है।'

उन्होंने बताया कि आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया है। यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है।

यह परियोजनाएं भारत के रोडमैप का एक बेहद महत्वपूर्ण भाग हैं 

पीएम मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है। 

यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना भी देखने को मिलेगी।

Categories

Similar Posts