चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर पीएम मोदी, सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने क्या प्रतिक्रिया दी है

By :Admin Published on : 24-Aug-2023
चंद्रयान



लैंडर विक्रम की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो की खूब तारीफ हो रही है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर इसरो प्रमुख को बधाई दी है। एस सोमनाथ को पत्र में सोनिया ने कहा कि कल शाम से इसरो की शानदार उपलब्धि से मैं काफी रोमांचित हूं। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व और उत्साह की बात है।


चंद्रयान 3 के लैंडर 'विक्रम' की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो की खूब तारीफ हो रही है। दुनिया भर से इसरो को इस सफल मिशन के लिए बधाई मिल रही है। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर इसरो प्रमुख को बधाई दी है।


राहुल ने भी दी बधाई


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो की टीम को बधाई दी। राहुल ने कहा 'आज की उपलब्धि के लिए इसरो की टीम को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है।'


पीएम मोदी ने क्या कहा है 


पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है। ’’ दरअसल, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग भारत से पहले चीन, अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ कर चुके हैं।  


पीएम मोदी ने कहा, ''जीवन धन्य हो गया है। ये क्षण जीत के पथ पर चलने का है। ये पल 140 धड़कनों का है आज हर घर में उत्सव शुरू हो गया है। मैं चंद्रयान-3 की टीम और देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।'' उन्होंने आगे कहा कि साइंटिस्ट के परिश्रम से हम उस दक्षिण ध्रुव पर पहुंच गए जहां पर कि कोई नहीं पहुंच पाया है। आज सारे मिथक बदल जाएंगे। हम धरती को मां कहते और चांद को मामा कहते हैं। कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

Categories

Similar Posts