पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTC कॉरिडोर की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की

By :Admin Published on : 20-Oct-2023
पीएम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले सेक्शन का उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत कर डाली है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) के दिन भारत को साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की सौगात प्रदान की है। उन्होंने साहिबाबाद से दुहाई डिपो के मध्य चलने वाली पहली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी भी दिखा दी है। इस प्रकार देश में पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का प्रारंभ हुआ। पीएम ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि मैंने तो अपना बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर व्यतीत किया है। 


नवरात्री के त्यौहार पर शुभ कार्य शुरू किया गया 


पीएम मोदी का कहना है, कि नवरात्री का त्योहार चल रहा है। इसमें शुभ कार्य की परंपरा चली आ रही है। मैं दिल्ली-एनसीआर और पूरे वेस्ट यूपी को बधाई देता हूं। ये आरआरटीएस कॉरिडोर भारत के नवीन संकल्प को पूर्ण करता है। भारत का विकास राज्य के विकास से ही संभव हो पाया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को यह घोषणा की थी, कि आरआरटीएस ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम के रूप पर जाना जाएगा। इसको लेकर बेहद ही अधिक विवाद भी हुआ था। बतादें, कि कांग्रेस ने इस नाम पर सवाल भी खड़े किए थे। 


नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता और रफ्तार दोनों मौजूद है 


उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया है, कि आज भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज भारत की प्रथम रैपिड रेल सर्विस-नमो भारत ट्रेन- का आरंभ हुआ है। इसको देश के लिए समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया है, कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है एवं रफ्तार भी है। ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नवीन सफर एवं नवीन संकल्पों को परिभाषित कर रही है। उन्होंने बेंगलुरू में मेट्रो की 2 लाइनों को समर्पित करने की जानकारी भी प्रदान कर दी है। 


पीएम मोदी ने अशोक गहलोत पर भी साधा निशाना  


राजस्थान राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां भाजपा बनाम कांग्रेस की टक्कर है। राजस्थान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा है, कि हमने राजस्थान में बोल दिया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिन खराब हैं। राजस्थान में भी इस ट्रेन को लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल पुरी दुनिया में एक नया मुकाम प्राप्त करेगी। हमारे भारत की तस्वीर परिवर्तित हो गई है। कोराना में हमने करोड़ों लोगों के प्राणों की रक्षा की है। दुनिया में भारत की प्रगती की खूब चर्चा हो रही है।

Categories

Similar Posts