बिहार सरकार की नई विद्यालय अवकाश सूची को लेकर सियासी घमासान

By :Admin Published on : 28-Nov-2023
बिहार



बिहार सरकार की तरफ से जारी एकेडमिक कैलेंडर को लेकर बड़ा बवाल चालू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं अश्वनी चौबे सहित बीजेपी के बाकी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के विरुद्ध मोर्चा खोल हल्ला बोल दिया है। बीजेपी ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए गजवा ए हिन्द का एक चरण बताया है। 


बिहार के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। एक तरफ बिहार सरकार ने हिन्दू तीज त्योहारों पर होने वाली छुट्टियों को या तो रद्द कर दिया या फिर छुट्टी के दिनों की संख्या कम कर दी है। वहीं, मुस्लिमों के त्योहारों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में बिहार के शिक्षा विभाग की तरफ से एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। इस कैलेंडर को देखते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है।


सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा 


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार सरकार तुष्टिकरण का खेल खेलने लग गई है। हिन्दू पर्व-त्योहारों की छुट्टियों जैसे कि जन्माष्टमी, रामनवमी, रक्षा बंधन एवं शिवरात्रि की छुट्टी को रद्द कर दिया है। हिन्दुओं को जातियों में बांटने के पश्चात सीएम अब अल्पसंख्यकों के लिए तुष्टिकरण करने में लगे हुए हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बताया है।


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है, कि नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिन्दू त्योहारों में छुट्टी खत्म। कहा कि ईद मुहर्रम की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यह भी गजवा-ए-हिन्द का एक हिस्सा है। इसी कड़ी में अश्वनि कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुष्टिकरण के सरदार-बिहार के कुर्सी कुमार कहा है। उन्होंने अपने माइक्रो ब्लागिंग साइट एक्स पर लिखा है, कि एक बार फिर चाचा-भतीजे की सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है।


हिंदू की तुलना में मुस्लिम त्योहारों पर छुट्टी अधिक  


मुस्लिम सरकार में एक तरफ जहां स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई गई हैं, वहीं हिन्दू त्योहारों में छुट्टियां रद्द या खत्म की जा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा है, कि लानत है वोटबैंक के लिए सनातन से घृणा करने वाली नितीश सरकार को। बतादें, कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024 का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। इसी कैलेंडर के अनुसार सरकारी विद्यालयों का संचालन किया जाएगा। इस कैलेंडर में विभाग ने जो छुट्टियों की जानकारी प्रदान की है, इसमें हिन्दुओं के पर्व त्योहारों में छुट्टियों में कटौती की गई है।

Categories

Similar Posts