नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी भूचाल

By :Admin Published on : 08-Nov-2023
नीतीश



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनसँख्या वाले बयान पर देश के बहुत सारे नेताओं ने घेरा है। कई नेताओं ने नीतीश कुमार के आपत्तिजनक बयान को पूरी तरह से विवादित और अमर्यादित कहा है। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधान सभा में एक अमर्यादित बयान दे दिया, जिससे देश में सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ गई। बतादें, कि विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं की पढ़ाई के विषय में बात कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे ड़ाला, जिसको सुनकर विधानसभा के अंदर बैठे विधायक भी असहज हो गए। नीतीश कुमार I.N.D.I.A  गठबंधन का एक बड़े चेहरे हैं, इसलिए उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की नीतीश कुमार की निंदा


आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस बयान के विरुद्ध भाजपा ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर ड़ाली है। साथ ही, विभिन्न नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ी निंदा जाहिर की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा, कि "इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में, मैं नीतीश कुमार से तत्काल माफी मांगने की मांग करती हूं।"


उन्होंने आगे कहा, "बिहार के सीएम का कल का (मंगलवार) बयान अपमानजनक था, हम इससे बेहद चिंतित हैं, जिस तरह से उन्होंने विधानसभा में बात की वह सी ग्रेड फिल्म के डायलॉग जैसा था'' आगे रेखा शर्मा ने कहा कि सबसे बुरी बात यह थी कि सदन में महिला विधायकों के पीछे बैठे विधायक इस बयान पर हंस रहे थे। उनकी हरकतें और हावभाव लगभग एक भद्दे मजाक की तरह थे।   


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ-साथ भाजपा के कई सारे दिग्गज नेताओं ने अपना विरोध प्रदर्शित किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,"नीतीश कुमार जी आप मुख्यमंत्री हैं और आपके सदन में महिलाओं और देशों की नारी शक्ति के बारे में क्या टिप्पणी है! यह बहुत ही अशोभनीय, शर्मनाक और निंदनीय है।"


बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा,"नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणियां घृणित, अत्याचारी, अप्रिय और महिला विरोधी थीं। यह केवल राजद के प्रभाव का प्रभाव दिखाता है। कल्पना कीजिए कि बिहार में महिलाओं की क्या दुर्दशा है। इसके साथ-साथ नित्यानंद राय और आरके सिंह ने भी नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। 


नीतीश कुमार ने क्या विवादित बयान दिया था 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, "हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... तो उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ (पति) करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।


Categories

Similar Posts