कांग्रेस और पाकिस्तान पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

By :Admin Published on : 02-May-2024
कांग्रेस

पीएम मोदी ने आज गुजरात के आणंद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग की तैयारियों के साथ-साथ सियासी उठा-पटक भी काफी बढ़ गई है। हर एक राजनीतिक दल अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को आतंकी निर्यातक करार दिया 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि "मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर, भारत का संविधान लागू कर सरदार साहब का सपना पूर्ण किया। 

जो देश (पाकिस्तान) कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वो आटे के इंपोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है, जिसके हाथ में बम का गोला था उसके हाथ में भीख का कटोरा है।"

राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहता पाकिस्तान: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि "संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है, कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। 

कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।"

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप 

कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। मोदी सरकार डोजियर में टाइम बर्बाद नहीं करती। आतंकियों को घर में घुसकर मारती है। 

पीएम मोदी ने आगे कहा, देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब भारत ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है।

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,"2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान और अर्थशास्त्री थे। 

जब उन्होंने छोड़ा था, तब भारत दुनिया में 11वें स्थान की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।

Categories

Similar Posts