प्रधानमंत्री से लेकर सांसदों तक ने लिया योगाभ्यास में भाग

By :Admin Published on : 22-Jun-2024
प्रधानमंत्री

दुनियाभर में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में भी योग दिवस के मौके पर आज सुबह योगाभ्यास शिविर लगाए गए। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सासंदों तक ने आज योगाभ्यास किए।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र में योगाभ्यास किया। हेमा मालिनी ने कहा,"योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। योग करना बहुत जरूरी है। हम लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं।" 

उन्होंने आगे कहा,"भगवान कृष्ण ने पूरी दुनिया में योग का संदेश फैलाया। सभी को रोजाना योग का अभ्यास करना चाहिए। मैं चाहूंगी सभी कम से कम रोज आधा घंटा योग करें।"

भारत का योग अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध: अश्विनी वैष्णव

योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि "पीएम मोदी ने योग को पूरी दुनिया तक पहुंचाने काम किया है। 

पूरी दुनिया के योग प्रेमी योग कर रहे हैं और अपने जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। भारत भाग्यशाली है कि भारत का योग अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं लोग: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाया। शिवराज ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हर कोई योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएगा।

Categories

Similar Posts