प्रियंका गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार हेतु किए रोड शो के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 11-May-2023
प्रियंका

जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव पास आते जा रहे हैं, सभी राजनीतिक दल अपने हर संभव दांव पेच आजमा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। इसके चलते उन्होंने कहा है, कि कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं।


इसलिए ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार हेतु बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया है। इस रोड शो में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित बहुत सारे समर्थकों ने हिस्सा लिया था। बड़ी तादात में लोग भी इस कार्यक्रम में शम्मिलित होने के उद्देश्य से सड़कों पर इकठ्ठा हुए। फूलों से सजे वाहनों पर खड़े होकर प्रियंका गांधी ने सड़क के दोनों तरफ उमड़ी भीड़ का अभिवादन भी किया।


प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा  


कर्नाटक के विजयनगर में रोड शो को संबोधित करने के दौरान प्रियंका गांधी ने पुनः एक बार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, कि हर एक सरकार की अपनी पहचान होती है। लेकिन कर्नाटक में चोरी से बनी भाजपा सरकार को '40% कमीशन' वाली सरकार के नाम से जाना जाता है। भाजपा ने हर स्तर पर लोगों को लूटा है। चाहे वो किसान हो, युवा हो या कांट्रैक्टर्स हो।


प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कर्नाटक में आएगी कांग्रेस की सरकार


कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी-बड़ी भविष्यवाणी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है, कि हम बेहद आश्वस्त और आशान्वित हैं। मैं संख्या की भविष्यवक्ता नहीं हूं, मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं, जो हमें जनता से मिल रही है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।


कर्नाटक के चुनाव प्रचार पर लगा विराम 


बतादें, कि कर्नाटक में आगामी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। प्रदेश के तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां - कांग्रेस, भाजपा और जद (एस) के पास मतदाताओं को लुभाने का आखिरी अवसर है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने कई सारे रोड शो, रैलियां और चुनाव अभियानों का आयोजन किया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने भी 7 मई को बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ वार्तालाप भी किया था।

Categories

Similar Posts