प्रियंका गाँधी ने इजराइल की तरफ से किए जा रहे हमलों की भरपूर आलोचना की है

By :Admin Published on : 27-Oct-2023
प्रियंका



प्रियंका गांधी का कहना है, कि ऐसा कोई अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका गाजा में उल्लंघन नहीं हुआ हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि गाजा में बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही, मानवता पूरी तरह खत्म हो चुकी है जो पता नहीं कब जागेगी।


इजरायल-हमास युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर रोज सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। इजरायल हमास को निशाना बनाते हुए गाजा पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच गाजा में इजरायल द्वारा निरंतर किए जा रहे रॉकेट अटैक की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आलोचना की है।


प्रियंका गाँधी ने गाजा में हो रहे विनाश को लेकर क्या कहा  


प्रियंका गाँधी ने कहा कि "ऐसा कोई अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं है, जिसका गाजा में उल्लंघन नहीं हुआ हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि गाजा में बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है और मानवता पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जो पता नहीं कब जागेगी।" इन्हीं सब बातों को लेकर प्रियंका गाँधी ने इजराइल की जमकर आलोचना की है। 


गाजा में 7000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है 


मीडिया एजेंसियों के अनुसार, दशकों से चले आ रहे इजरायल-फलस्तीन जंग में गाजा में इस बार मरने वालों की बढ़ती तादात काफी अधिक है। हमास शासित गाजा में 7000 से ज्यादा फलस्तीनियों की मृत्यु हो चुकी है। एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा कि गाजा में 7000 लोगों की हत्या के उपरांत भी खून-खराबे एवं हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है। उन्होंने कहा कि इन 7000 लोगों में से 3000 मासूम बच्चे थे। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए अभूतपूर्व हमलों में 1400 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हमास ने गाजा में 220 से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है। इजरायल ने इसके बाद जवाबी हमले शुरू किए, जिससे गाजा में मौत और विनाश ही विनाश रह गया।

Categories

Similar Posts