अमेरिका यात्रा से राहुल गाँधी ने पाकिस्तान को आतंकवाद ना फैलाने की नसीहत दी

By :Admin Published on : 11-Sep-2024
अमेरिका

अमेरिका की यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर कड़ा बयान जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा है, कि हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को प्रोत्साहन दे रहा है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां राहुल गांधी भारत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। 

पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान 

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देना दोनों देशों को पीछे धकेल रहा है। 

हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान ऐसा करता रहेगा, समस्याएं बनी रहेंगी। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका में सैम पित्रोदा ने राहुल की जमकर तारीफ की तो वहीं राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा

राहुल गाँधी ने चीन को लेकर भी बयान दिया है 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में चीन को लेकर भी बात की है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन की ताकत में भारी वृद्धि हुई है। चीन हमारा पड़ोसी है। हमारे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंध हैं। इस कारण हम एक बड़े भू-राजनीति के बीच हैं। 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बहुत ही बहुलता वाला देश है। भारत एक खुला देश है। भारत के पास कई विचार हैं और जब आप अपने आप को कुछ ऐसा होने की कल्पना करते हैं जो आप नहीं हैं, तो यही आपकी सभी रणनीतिक समस्याएं हैं। 

राहुल ने कहा कि हम अपनी सबसे बड़ी संपत्ति जो कि हमारा लोकतंत्र है, को कमजोर कर रहे हैं, जो कि भारत की संपत्ति नहीं है। यह दुनिया की संपत्ति है। यह हमारी सभी रणनीतिक अनिवार्यताओं की नींव है।

Categories

Similar Posts