राहुल गाँधी ने अमेरिका में संबोधन के दौरान आरएसएस और पीएम मोदी पर निशाना साधा

By :Admin Published on : 01-Jun-2023
राहुल

बतादें, कि अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करने के दौरान भारत की राजनीति से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है। 


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (30 मई) को अमेरिका के दौरे पर पहुंच चुके हैं। राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से वार्तालाप कर उनको संबोधित किया है। इस कड़ी में उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र करते हुए भारत की राजनीति के विषय में चर्चा की। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी सहित आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राजनीति के लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है। वह सब इनके नियंत्रण में हैं। 


कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा 


जानकारी के लिए बतादें कि इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं। भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं। यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। सही?


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर क्या कहा है 


राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने अनुभव को लोगों के साथ साझा करते हुए कहा है, कि मैंने जब ये यात्रा शुरू की थी तो 5-6 दिन के उपरांत महसूस हुआ कि यह यात्रा आसान नहीं होगी। हजारों किलोमीटर की यात्रा को पैदल तय करना काफी ज्यादा कठिन दिख रहा था। परंतु, मेरे पास कोई विकल्प ही नहीं था। उन्होंने बताया कि, मैं, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक प्रतिदिन 25 किलोमीटर की यात्रा सुनिश्चित कर रहे थे। तीन हफ्ते के उपरांत मुझे लगा कि मैं अब थक नहीं रहा हूं। मैंने लोगों से भी पूछना चालू किया कि क्या वो थकावट महसूस कर रहे हैं? परंतु, किसी एक व्यक्ति ने भी इसका जवाब हां में नहीं दिया। उन्होंने कहा, उस यात्रा में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं चल रही थी। उस यात्रा में पूरा हिंदुस्तान कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा था।  


कांग्रेस नेता राहुल ने आगे कहा, कांग्रेस के साथ अच्छी बात ये है, कि हम सबके साथ हैं। कोई आकर कुछ बोलना चाहता है, तो हम उसे सुनते हैं। हम गुस्सा नहीं होते ये हमारा स्वभाव है। 


राहुल गांधी ने अपने संबोधन के उपरांत लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, 'बीजेपी मीटिंग में ऐसा सवाल-जवाब का सिलसिला नहीं होता।' 


आइये जानें राहुल ने किस सवाल का क्या जवाब दिया।


पहला सवाल - महिला सशक्तीकरण पर बिल काफी लंबे समय से लंबित पड़ा है, भारत में महिलाओं की सुरक्षा एक बहुत बड़ा इशू है। 


राहुल का जवाब- वूमेन बिल के लिए हम कमिटेड हैं। हम पिछली सरकार में उसे लाना चाहते थे, लेकिन कुछ हमारे सहयोगी पार्टियां उस पर तैयार नहीं थीं। लेकिन मुझे विश्वास है, कि हम अलगी सराकार में लाने के लिए कमिटेड हैं। दूसरे सवाल पर कहूंगा कि अगर हम महिलाओं को शक्ति देंगे, उन्हें पॉलिटिक्स में लाएंगे, बिजनेस में जगह देंगे तो वो अपने आप शसक्त होंगी।


दूसरा सवाल - एक भाषा, एक संस्कृति, एक परंपरा, एक धर्म पर क्या?


जवाब- अगर आप संविधान पढ़ेंगे तो यूनियन ऑफ स्टेट मिलेगा। हर राज्य की भाषा, कल्चर को सुरक्षा मिलनी चाहिए। जो बात आप कर रहे हैं, वो हमारे संविधान में है। बीजेपी और आरएसएस इस इंडिया को अटैक कर रहे हैं। मेरे हिसाब से मैं समझता हूं, कि तमिल भाषा, तमिल लोगों के लिए एक भाषा से बढ़कर है। ये उनके लिए भाषा नहीं उनका कल्चर है, उनके जीने का तरीका है। मैं कभी तमिल भाषा को थ्रेट नहीं होने दूंगा। तमिल भाषा को थ्रेट करना मतलब आडिया ऑफ इंडिया को थ्रेट करना है। किसी भी भाषा को थ्रेट करना भारत को थ्रेट करना है।

Categories

Similar Posts