समाजवादी पार्टी ने कुल 17 में से 8 मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं

By :Admin Published on : 15-Apr-2023
समाजवादी


यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए भरपूर तैयारियां चल रही हैं। आने वाली 4 और 11 मई को मतदान होना तय हो चुका है। वहीं 13 मई को इन चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को चयन किया गया है। बतादें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करदी गई है। सपा ने 17 में से 8 मेयर प्रत्याशियों की सूची जारी करदी गई है। मेरठ की सीट पहले राष्ट्रीय लोकदल के हिस्से में मानी जा रही थी। हालाँकि, यहां से भी सपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। 


समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झाँसी, अयोध्या, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करदी गई है। इसके अतिरिक्त तिलहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु लालबाबू एवं कुन्दरकू नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए शमीना खातून को मैदान में उतारा गया है। 


सपा की तरफ से 7 मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची  


1 गोरखपुर से काजल निषाद 

2 अयोध्या से अलोक पाण्डेय 

3 फिरोजाबाद से मशरुर फातिमा 

4 शाहजहांनपुर से अर्चना वर्मा 

5 मेरठ से सीमा प्रधान 

6 झांसी से रघुवीर चौधरी 

7 इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव

8 लखनऊ से बंदना मिश्रा


कांग्रेस ने भी वाराणसी और कानपूर के लिए प्रत्यासी घोषित किए 


नगर निकाय चुनाव के पास आने की वजह से पार्टियां प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर चुकी है। समाजवादी पार्टी ने 17 मेयर में से 7 की सूची जारी करदी है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से वाराणसी और कानपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करदी है। कांग्रेस ने कानपुर से आशनी अवस्थी और वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी द्वारा बुधवार को नगर निकाय चुनावों हेतु तीन अलग-अलग समितियों का गठन किया है। कांग्रेस ने बेहतर प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा प्रियंका गाँधी जी को सोंपा है।

Categories

Similar Posts