शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 16-Oct-2023
शरद



झारखंड विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नौ सीटों में देवघर, जमुआ, चंदनक्यारी, सिमरिया, चतरा, छतरपुर, लातेहार, कांके और जुगसलाई है। इन आरक्षित सीटों में से भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा आलाकमान ने बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुए नेता विधायक दल के पद पर अमर बाउरी को बिठाकर एक साथ कई संदेश दिए हैं।


NCP के प्रमुख शरद पवार का कहना है, कि भारत के विभिन्न हिस्सों में भाजपा की राजनीतिक ताकत कम हो रही है। राकांपा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि देश की जनता उन दलों और नेताओं के साथ नहीं है जो भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते हैं।


शरद पवार ने भाजपा पर जमकर हमला बोला 


शरद पवार ने कहा कि आप भारत का नक्शा निकालकर देखिए दक्षिण भारत के एक भी राज्य में भाजपा सत्ता में नहीं है। पवार का कहना है, कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और बंगाल में भाजपा सत्ता में नहीं है। उत्तर प्रदेश और कुछ बाकी राज्यों को छोड़कर भारत के बाकी समस्त हिस्सों में भाजपा की राजनीतिक वर्चस्व कम हो रहा है। भाजपा के सत्ता खोने की प्रमुख वजह सत्ता का दुरुपयोग है।


चुनाव के बाद राजनीतिक तस्वीर होगी साफ - शरद पवार


पवार ने यह भी कहा कि चुनाव के पश्चात राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी। पवार ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उपरांत अविभाजित शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


सत्ता का दुरुपयोग भाजपा का फॉर्मूला है - शरद पवार


शरद पवार का कहना है, कि शिवसेना को विभाजित करके भाजपा राज्य में सत्ता में आई है। उन्होंने दावा किया है, कि इसी तरह का फॉर्मूला गोवा के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया था। मध्य प्रदेश में मार्च 2020 तक कांग्रेस सत्ता में थी और फिर उसकी सरकार गिर पड़ी थी। उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग भाजपा का फॉर्मूला है।

Categories

Similar Posts