लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर की पलटी पर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरा

By :Admin Published on : 29-Apr-2024
लोकसभा

लोकसभा चुनाव के 2 चरणों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। अब सभी राजनीतिक पार्टियां शेष अन्य चरणों में होने जा रहे चुनावों को अपने पक्ष में लेने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट गई हैं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने लवली के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में न तो कोई दिशा बची है और न ही कोई दृष्टि। वे गलत निर्णय ले रहे हैं, जिससे सभी अच्छे लोगों ने कांग्रेस छोड़ दी है।

शिवराज सिंह चौहान का ऐलान भाजपा का आएगा तूफान

शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में चुनाव प्रचार को लेकर की गई एक बैठक के बाद कहा, कि कांग्रेस में न तो कोई दिशा बची है और न ही कोई दृष्टि। वे गलत निर्णय ले रहे हैं जो अंततः उन्हें विनाश की ओर ले जाएंगे। 

यही कारण है, कि सभी अच्छे लोगों ने कांग्रेस छोड़ दी है। मैं बता दूं कि भाजपा के लिए समर्थन सिर्फ एक लहर नहीं है, यह एक तूफान है। मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीतेगी।

अरविंदर सिंह ने इस्तीफे को लेकर क्या बात कही थी ?

बतादें, कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। 

इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया जो कि काफी गलत था। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि लवली को अगस्त 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। 

लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे अपने पत्र में कहा कि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए गए सभी सर्वसम्मत निर्णयों को दिल्ली प्रभारी ने एकतरफा वीटो कर दिया है।

Categories

Similar Posts