देश में हुए सर्वे 2024 में किसकी सरकार बनने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं ?

By :Admin Published on : 24-Dec-2023
देश


यूपी में एनडीए के हाथ बाजी नजर आ रही है। एक सर्वे में यूपी में एनडीए को साफ बहुमत मिलता नजर आ रहा है। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 70-74 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 4-8 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। बीएसपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 1-3 सीट आ सकती हैं।


भारत में हाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में शानदार जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के बाद अब पूरे देश की नजरें फाइनल पर है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बाजी किसके हाथ लगेगी। क्या पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए फिर से सरकार बनाएगा या इंडिया गठबंधन के हाथ बाजी लगेगी। सर्वे में लोकसभा में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन दक्षिण भारत में बेहतर प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वोट प्रतिशत के मामले में हिंदी पट्टी के राज्यों में एनडीए, इंडिया गठबंधन पर भी काफी मजबूत नजर आ रहा है।


भाजपा को इन राज्यों में होगी कठिनाई 


अगले साल होने वाले आम चुनाव में आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, और तेलंगाना में बीजेपी की राह मुश्किल दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश में वाईएसआर सीपी राज्य की 25 सीटों में 24 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, टीडीपी को एक सीट मिलने का अनुमान है। केरल में भी एनडीए को निराशा हाथ लगती नजर आ रही है। यहां इंडिया गठबंधन को कुल 20 सीट में से 18 से 20 सीट मिलने का अनुमान है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत का कांग्रेस को फायदा मिलता दिख रहा है। यहां कांग्रेस को कुल 17 में से 8-10 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, बीआरएस के खाते में 3-5 सीट मिलती दिख रही हैं। तमिलनाडु में भी इंडिया गठबंधन को 39 में से 30 से 36 सीट मिलने का अनुमान है। एनडीए के खाते में 0-1 सीट और AIADMK के खाते में 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।


Categories

Similar Posts