बॉलीबुड की इन दो एक्ट्रेस ने चुनाव जीतकर लहराया भाजपा का परचम

By :Admin Published on : 04-Jun-2024
बॉलीबुड

लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझान ने देश भर में एक हलचल सी पैदा करदी है। 400 पार का नारा लगाती आ रही भाजपा अब पूर्ण बहुमत का आंकड़ा भी हांसिल करती नजर नहीं आ रही है। 

लेकिन, रुझानों के अनुसार भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर 295 सीट पर बढ़त नजर आ रही है। 

इस बार राजनीतिक गलियारों में बॉलीवुड का भी खूब तड़का लगा है। मथुरा लोकसभा से हेमामालिनी तीसरी बार चुनाव जीतकर हेट्रिक लगाने जा रही हैं। 

तो वहीं, मंडी लोकसभा से कंगना रनौत ने हजारों वोटों के अंतराल से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को पटखनी दे डाली है। जी हाँ, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है।

मंडी लोकसभा सीट कंगना का होमटाउन है 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने पहले ही चुनाव में बाजी मार ली है। कंगना रनौत ने बीजेपी ज्वॉइन कर अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 

यहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से था। वहीं, सरकार बनाने का पेंच फंस चुका है। इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच अब बहुमत जुटाने की जंग जारी है। 

कंगना रनौत ने कितने वोटों से जीत हांसिल की 

कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट पर जमकर प्रचार किया और जीत हासिल की. एक्ट्रेस का यह पहला चुनाव है और कंगना ने अपने पहले चुनाव में जीत हासिल की है। 

कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 73 हजार वोटों के अंतर से हराया है. कंगना रनौत को 503790 वोट मिले हैं और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 430534 वोट मिले हैं. ऐसे में कंगना रनौत ने 73256 वोटों के अंतर से बाजी मारी है

कंगना रनौत क्या अब बॉलीवुड छोड़ देंगी ?

कंगना रनौत की जीत के साथ बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या कंगना रनौत इस जीत के बाद अब बॉलीवुड छोड़ देंगी। 

क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर वह चुनाव जीत गईं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। अब देखना होगा कि कंगना रनौत का अगला एलान क्या होगा। 

Categories

Similar Posts