राहुल गाँधी पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जमकर निशाना साधा है

By :Admin Published on : 09-Jan-2024
राहुल

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बूढ़े हो गए हैं लेकिन उनके विचार अभी भी बच्चे की तरह हैं। हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह यात्रा राहुल के मजे के लिए है। इससे किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है। राहुल ने जनता की भलाई के लिए कभी भी कोई काम नहीं किया है।


केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी भी बच्चे की तरह हैं। गोलाघाट में पत्रकारों से बात करते हुए रिजिजू ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग राहुल की न्याय यात्रा के बारे में क्यों बातें कर रहे हैं।


राहुल गाँधी मनोरंजन के लिए निकाल रहे यात्रा - रिजिजू 


अगर वह अपने आनंद के लिए यात्रा करते हैं, तो इससे लोगों को क्या फायदा होगा ? उनकी यह यात्रा उनके आनंद के लिए है। इससे किसी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। राहुल ने जनता की भलाई के लिए कभी भी कोई कार्य नहीं किया है।


राहुल अभी भी एक बच्चा है। वह बूढ़ा हो गया है लेकिन उसके विचार अभी भी एक बच्चे की तरह हैं। हम उसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। कांग्रेस और वामपंथी उसे बढ़ावा देते हैं, लेकिन यह देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।


भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत इंफाल से होगी 


राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को इंफाल से शुरू करेंगे और अमेठी, रायबरेली और वाराणसी सहित प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेंगे। यात्रा मार्च 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।


कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी की आगामी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लोगो और नारे का अनावरण किया, जिसका नेतृत्व पार्टी नेता राहुल गांधी करेंगे। यात्रा का नारा "न्याय का हक मिलने तक" रखा गया है।

Categories

Similar Posts