विहिप ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु कांग्रेस के इन नेताओं को भेजा निमंत्रण

By :Admin Published on : 21-Dec-2023
विहिप

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसी बीच भाजपा ने इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले लोगों को निमंत्रण भेजा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया गया। 


निमंत्रण के पश्चात समारोह में सोनिया गांधी के सम्मिलित होने को लेकर जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि सोनिया गांधी इसको लेकर बेहद सकारात्मक हैं। साथ ही, दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है ? सोनिया गांधी इस मामले पर बहुत सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि या तो सोनिया गांधी जाएंगी या पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। 


राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए भारत की विभिन्न नामचीन और जानी मानी हस्तियों के साथ बहुत सारे नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। इसी दौरान विगत दिनों कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण भेजा गया है। 


निमंत्रण किन किन लोगों को भेजा गया है 


अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में बहुत सारे नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सोनिया गांधी, खरगे के अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं एचडी देवगौड़ा को भी इस सूची में सम्मिलित किया गया है। इसको लेकर विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारत के समस्त राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

Categories

Similar Posts