राज्यसभा चुनाव में बीजेपी क्या खेला करने वाली है ?

By :Admin Published on : 17-Feb-2024
राज्यसभा

भाजपा ने कई राज्यों में ज्यादा उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के लिए मुकाबला कठिन बना दिया है। भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 

सूची में नए चेहरों को अवसर दिया गया है। इसमें 28 में से 24 नए चेहरे हैं। भाजपा ने इस बार यूपी और हिमाचल से एक-एक ज्यादा उम्मीदवार उतारकर विपक्षी खेमे को चिंता में डाल दिया है। 

राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

केवल चार पुराने सांसदों को अवसर मिला 

भाजपा ने जिन चार सांसदों को दौबारा उतारा है, उनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का नाम शामिल है। 

भाजपा इन नेताओं को लोकसभा भेजने की तैयारी में है 

भाजपा ने कई बार पहले ही ये साफ किया है कि वो कई बड़े नेताओं को इस बार राज्यसभा की जगह लोकसभा चुनाव लड़ाएगी। राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची के बाद ये साफ भी हो गया है। 

अब केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, नारायण राणे, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी है।

यूपी और हिमाचल में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा 

दरअसल, भाजपा के इस दांव से यूपी में एसपी की एक सीट फंस सकती है, तो वहीं हिमाचल में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी की सीट फंस सकती है। 

भाजपा ने उ.प्र से संजय सेठ को उम्मीदवार घोषित किया है। हालाँकि, कभी संजय सेठ समाजवादी के सबसे करीबी साथी भी रहे हैं।

हिमाचल में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सताया भय 

हिमाचल में वैसे तो कांग्रेस के पास पूरा संख्याबल है, लेकिन यहां भी एक पेंच फंस सकता है। दरअसल, 68 सदस्या असेंबली में कांग्रेस के पास 40 तो भाजपा के पास 25 विधायक हैं। 

कांग्रेस को यहां जीत के लिए 34 विधायक चाहिए लेकिन पार्टी में असंतोष के कारण यहां क्रॉस वोटिंग का संकट है। कांग्रेस में वैसे भी क्रॉस वोटिंग का पुराना इतिहास रहा है। 

कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी भाजपा कर सकती है खेला 

कर्नाटक में चार सीटों पर चुनाव है और यहां तीन सीट कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा और जेडीएस गठबंधन का जीतना तय माना जा रहा है।

 कांग्रेस ने कर्नाटक से अजय माकन, अनिल कुमार यादव और नासिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा-जेडीएस ने दो उम्मीदवार उतारे हैं। 

भाजपा ने नारायणसा बांगडे को तो जेडीएस ने पूर्व राज्यसभा सदस्य डी.कुपेंद्र रेड्डी को उतारा है। यहां 224 विधायकों की असेंबली में कांग्रेस के 135 विधायक, भाजपा के 66 और जेडीएस के 19 विधायक हैं। 

यहां 4 उम्मीदवार होने पर जीत के लिए 45 नंबर चाहिए, लेकिन जैसा की भाजपा ने पांचवां उम्मीदवार उतारा है तो अब फैसला प्राथमिकता के आधार पर होगा जो कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। 

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की एकमात्र सीट जाने का डर है। अगर कांग्रेस में टूट होती है तो उम्मीदवार चद्रकांत हंडोरे फंस सकते हैं।


Categories

Similar Posts