राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज कहाँ से शुरू और कहाँ खत्म हुई

By :Admin Published on : 15-Jan-2024
राहुल


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंफाल पश्चिम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के सेकमाई से शुरू हुई जो कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरेगी। इसके बाद ये यात्रा आज रात नागालैंड में रुकेगी।


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंफाल पश्चिम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के सेकमाई से प्रारंभ हुई, जो कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरेगी। इसके उपरांत ये यात्रा आज रात नागालैंड में रुकेगी।


भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत 


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाऐगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।


भारत जोड़ो न्याय यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगी 


आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। ये यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेगी, जो करीब 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

Categories

Similar Posts