यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के खाते क्यों किये गए सीज ?

By :Admin Published on : 16-Feb-2024
यूथ

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना है, कि हमें कल जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उसका सम्मान नहीं कर रही है। आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

आयकर विभाग ने मांगी 210 करोड़ की वसूली 

माकन ने आगे कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। 

चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है। वहीं, अजय माकन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग ने 'मामूली आधार' पर कांग्रेस के 4 मुख्य बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। 

साथ ही 210 करोड़ की पेनल्टी भी लगायी है। क्योंकि 2018-19 की रिटर्न फाइल करने में 45 दिन की देरी हुई थी।

हमारे पास खर्च करने के लिए नहीं हैं पैसे- माकन

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अभी हमारे पास खर्च करने, बिजली बिल भरने, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। 

हर चीज पर असर पड़ेगा, सिर्फ न्याय यात्रा ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा। 

अजय माकन को कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया 

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें कांग्रेस कर्नाटक से अजय माकन सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है। 

मध्य प्रदेश से अशोक सिंह जबकि तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज चार उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। 

राज्य सभा की 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होने जा रहे हैं।

Categories

Similar Posts