जनपद मंडी में क्या कंगना रनौत पर भारी पड़ेगा कांग्रेस का यह उम्मीदवार

By :Admin Published on : 08-Apr-2024
जनपद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कंगना रनौत को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के बाद से मंडी लोकसभा सीट देश की सबसे हॉट सीट बन चुकी है। 

जी हाँ, जनपद मंडी में अब मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। क्योंकि, कांग्रेस पार्टी सबसे हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को लोक सभा चुनाव में उतारना चाहती है। 

कांग्रेस पार्टी का मानना है, कि विक्रमादित्य सिंह बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को सबसे कड़ी चुनौती दे सकते हैं। परंतु, विक्रमादित्य सिंह हिमाचल की सुक्खू सरकार में मंत्री हैं। 

इस वजह से यदि वो केंद्र में आए तो प्रदेश में उनकी पकड़ काफी ढीली हो जाएगी। विक्रमादित्य सिंह राजनिति में भी सक्रिय रहना चाहते हैं। 

अब ऐसे में परिवार चाहता है, कि यदि विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनाव लड़े तो शिमला (ग्रामीण) जहां से वो विधायक हैं। वो सीट परिवार में किसी अन्य व्यक्ति को दी जाए।

कांग्रेस पार्टी मंडी सीट से प्रत्याशी की कब घोषणा करेगी ?

सोनिया गांधी के दिल्ली में ना होने के चलते सीईसी की बैठक आयोजित नहीं हो पाई है। बतादें, कि 11 अप्रैल को कांग्रेस की सीईसी में हिमाचल की चारों सीट पर चर्चा होगी। 

आखिरी निर्णय सीईसी में लिया जाएगा। विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह मंडी से कांग्रेस पार्टी की सांसद हैं। ऐसे में प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ेंगी या नहीं ये आने वाला समय बताएगा।

मंडी सीट में मुकाबला काफी दिलचस्प देखने को मिलेगा ? 

शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी व कांग्रेस पार्टी समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें भी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। 

जानकारी के मुताबिक बैठक में कहा गया कि कांग्रेस उप चुनाव जीत रही है, ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारने से सरकार पर कोई खतरा नहीं रहेगा। 

मंडी से पहले पैनल में प्रतिभा सिंह का नाम था। सर्वे के आधार पर अब विक्रमादित्य का नाम पैनल में शामिल किया गया है। 

अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी बनाया तो देशभर में कंगना के कारण पहले ही हॉट सीट बन चुकी मंडी में मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो जाएगा।

Categories

Similar Posts