योगी सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा

By :Admin Published on : 06-Nov-2023
योगी



उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, इस घोषणा के संदर्भ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सोशल मीडिया पर जानकारी प्रदान की है। 


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से दीपावली से पूर्व सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर साझा भी की है। योगी जी ने कहा है, कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।


योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं 


इसी कड़ी में योगी जी ने आगे कहा कि इसी तरह सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा- आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं!


सरकार ने 6 माह पूर्व ही आदेश जारी कर दिया था


सरकारी कर्मचारियों के लिए दिए गए प्रस्ताव के अंतर्गत 12 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों और 7 लाख पेंशनरों का 4-4 प्रतिशत डीए बढ़ेगा। कैबिनेट की स्वीकृति के पश्चात 1 जुलाई से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा।


विगत दिनों पूर्व योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर मुहर लगाई थी। राजकीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के साथ 42 फीसद की दर से महंगाई भत्ता मुहैय्या कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त योगी सरकार ने दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1 सिलेंडर रिफिल मुफ्त में देने की घोषणा की है।

Categories

Similar Posts