झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन जल्द देंगे इस्तीफा

By :Admin Published on : 03-Jul-2024
झारखंड

झारखंड की राजनीति में एक नया मोड़ आने की खबर सामने आई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुनः मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड की बागडोर संभालेंगे। 

आईएनडीआईए के विधायकों की रांची में बैठक चल रही है उनको दल का नेता चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द से जल्द हो सकती है। बैठक में चंपई सोरेन कल्पना सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी सहित आईएनडीआईए के बहुत सारे दिग्गज नेता उपस्थित हैं।

हेमंत सोरेन की रांची में आईएनडीआईए विधायकों के साथ मीटिंग हो रही है। मीड़िया के अनुसार, हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मीटिंग में उन्हें गठबंधन दल के नेता के तौर पर चुन लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। 

घोषणा के पश्चात वह जल्द ही सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं। हालांकि, वह आज शाम रांची आ जाएंगे।

हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

बैठक में कल्पना सोरेन, इरफान अंसारी सहित झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत सत्तारूढ़ आईएनडीआईए के सभी विधायक शामिल हुए हैं। जल्द ही हेमंत सोरेन को दल का नेता चुने जाने की घोषणा की जा सकती है।

Categories

Similar Posts