लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग जारी

By :Admin Published on : 13-May-2024
लोकसभा

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान प्रारंभ हो चुका है। समकुल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे चालू हुआ।

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट और ओडिशा की 28 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा सहित कुल 17 सौ 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

मतदाता और पोलिंग बूथों का क्या माहौल है ?

चलिए जानते हैं चौथे चरण के चुनाव से संबंधित आवश्यक बातें। साथ ही, उन दिग्गजों के विषय में भी जिनकी किस्मत का निर्णय इस चरण में हो रहा है। चौथे चरण में 19 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों पर समकुल 17.70 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। इनमें से 8.97 करोड़ वोटर पुरुष और 8.73 करोड़ महिला वोटर हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज वोटिंग चल रही है, उनमें ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर है। 

ये भी पढ़ें: तीसरे चरण में आधी से ज्यादा लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न

लोकसभा चुनाव 2024 में कौन-सी सीटों पर वोटिंग चल रही है

उत्तर प्रदेश (13 सीटें) - शाहजहांपुर, खीरी, धौराहा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच

पश्चिम बंगाल (08 सीटें) - बहरमपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्धमान पूरब, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम

जम्मू कश्मीर (01 सीट) - श्रीनगर

बिहार (05 सीटें) - दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर

झारखंड (04 सीटें) - सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

मध्य प्रदेश (08 सीटें) - देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खांडवा

महाराष्ट्र (11 सीटें) - नंदुरबार, जलगांव, रावेड़, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड

ओडिशा (04 सीटें) - कालाहांडी, नवरंगपुर, बरहमपुर, कोरापुट

तेलंगाना (17 सीटें) - आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़ाहिराबाद, मेडक, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम

आंध्र प्रदेश (25 सीटें) - अरक्कू, श्रीकाकुलम, विज़यनगरम, विशाखापत्तनम, अनकपल्ली, काकीनाड़ा, अमलापुरम, राजामुन्द्री, नरसपुरम, एलुरु, मछलीपत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नारासराओपेट, बाप्टाला, ओन्गोल, नन्दियाल, कूर्नूल, अनंतपुर, हिंदुपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तूर।

Categories

Similar Posts